आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान

आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान

आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान




बादाम

(आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान)

बादाम क्या है?

 बादाम एक मेवा होता है,  यह बादाम के पेड़ के फल का बीज होता है। बादाम का वृक्ष लगभग 8 मीटर ऊंचा, और मध्यम आकार का होता है। बादाम का फूल सफेद, या हलका लाल रंग का होता है। ये पेड़ पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। इसके तने मोटे होते हैं। बादाम के फल का ऊपरी भाग शुरू में थोड़ा नरम होता है, लेकिन कुछ पकने के बाद ऊपर का भाग थोड़ा सख्त हो जाता है। बादाम जब पूरी तरह से तैयार हो जाता है तो यह बहुत ही स्वादिष्ट, पौष्टिक और शक्तिवर्धक होता है।इसके पत्ते लम्बे, चौड़े और मुलायम होते हैं। इसके फल के अन्दर की मिंगी को बादाम कहते हैं।  यह बहुत ही स्वादिष्ट, पौष्टिक और शक्तिवर्धक होता है। बादाम खाने के अनेक फायदे होते हैं। (आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान)


 बादाम दो प्रकार के होते हैं- मीठे और कड़वे। मीठा बादाम वह किस्म है जिसे लोग खाते हैं। कड़वा बादाम मीठे बादाम से थोडा़ छोटा व चौडा़ होता है और मुख्य रूप से बादाम तेल निकालने के काम आता है तथा इसे खाने में उपयोग नहीं किया जाता है क्योंकि यह कुछ विषैला होता है।

बादाम में मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण 

सूखे मेवों में बादाम को एक महत्त्वपूर्ण मेवा माना जाता है। बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बादाम खाने से शरीर को फाइबर, मोनोअनसैचुरेटेड फैट, प्लांट बेस्ड प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन ई,  कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पोटैशियम से भरपूर होता है।इसमें फैटी एसिड, लिपिड, अमीनो एसिड, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट की उचित मात्रा होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं  इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसीलिए बादाम का सेवन ना केवल मधुमेह बल्कि, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल्स के लक्षणों  से भी आराम दिलाता है।प्रोटीन और ओमेगा 3 जैसे कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर ये फल बहुत ही लाभदायक है। ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई दिमाग को तेज करते हैं(आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान)



बादाम

(आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान)

 बादाम की तासीर, मात्रा और सेवन का समय


बादाम की तासीर

बादाम गर्म तासीर का फल है।बादाम की तासीर गर्म होने के कारण इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों के मौसम में यही कारण है कि सूखे बादाम का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। बादाम को पानी में कुछ घंटे तक भिगोने से उसकी तासीर सामान्य हो जाती है। इसलिए भिगोए हुए बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खासतौर से गर्मी और बारिश के मौसम में आपको भीगे हुए बादाम खाने चाहिए आप बादाम को छील कर या बिना छीले कैसे भी खा सकते हैं सर्दियों में आप कच्चे बादाम भी खा सकते हैं. इससे शरीर को गर्माहट मिलती है 

बादाम की  मात्रा 

बादाम को रोजाना सेवन किया जा सकता है।एक रिसर्च के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यकित को दिन में 1 मुट्ठी बादाम खाने चाहिए, लगभग 56 ग्राम यानी 8 से 10 बादाम एक दिन में खाना लाभकारी हो सकता है। 4 साल से बड़े बच्चों को आप दिन में 3-4 बादाम भिगोकर खिला सकते हैंअनेक शोधों से यह ज्ञात हुआ है, कि रोजाना उपरोक्त मात्रा में बादाम खाने से मोटापा नहीं होता है।

बादाम खाने का सही समय

बादाम आप कभी भी खा सकते हैं, लेकिन भरपूर फायदा लेने के लिए बादाम को सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है| सुबह या शाम को व्यायाम के बाद कुछ भीगे हुए बादाम खाए जा सकते हैं।आप चाहें तो चाय के वक्त भी बादाम खा सकते हैं|शाम को बादाम मिल्क शेक पी सकते हैं। अगर आप शाम को स्नैक्स में बादाम खाना चाहते हैं तो खा सकते हैं|बादाम खाने के लिए आप इसको आप रात भर भिगो कर रखें और सुबह छिलके उतारकर दूध के साथ खाएं। भिगोकर खाने से इसका फाईट एसिड निकल जाता और बादाम सेअधिक पोषण मिलता है।




बादाम

(आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान)

 बादाम का उपयोग 

बादाम को कच्चा, भिगोकर या फिर घी में फ्राई करके खाया जाता है।अगर आप बादाम खाने के एक ही तरीके से बोर हो गए हैं तो इसे खाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में जान लें।


  • बादाम खाने के लिए आप इसको आप रात भर भिगो कर रखें और सुबह छिलके उतारकर दूध के साथ खाएं। 
  • बादाम को ऐसे ही साबूत खाया जा सकता है।
  •  इसके अलावा बादाम मीठे पकवान को गार्निश करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसे नमकीन में भी उपयोग किया जाता है।
  • इसे आइसक्रीम के बेकरी उत्पादों में प्रयोग किया जाता है।
  • इसे चॉकलेट और दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पतादों में कैल्शियम के सबसे मजबूत विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  • बनाना या मैंगो शेक में भी बादाम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसे सर्दियों में भूनकर खाया जाता है 
  • बादाम का हलवा बनाकर खा सकते हैं।
  • कॉर्नफ्लेक्स में बादाम के टुकड़े को डालकर खा सकते हैं।
  • इसे गाजर के हलवे में उपयोग किया जाता है।
  • बादाम का तेल, मालिश के लिये प्रयोग किया जाता है।(आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान)
बादाम के फायदे

(आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान)

बादाम के फायदे


जब भी बादाम के फायदे की बात होती है तो यही कहा जाता है कि यह दिमाग को तेज करने में मदद करता है। इसलिए हर व्यक्ति को इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।


1) पाचन के लिए बेहतरीन

बादाम में फाइबर काफी मात्रा होता है।बादाम का सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है।बादाम हमारी आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देते हैं, जो खाने को पचाने का काम करते हैं और किसी भी बीमारी से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।


2) वजन घटाने के लिए फायदेमंद 

भीगे हुए बादाम खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। क्‍योंकि जब हम बादाम को भिगोते हैं तो यह लाइपेज जैसे कुछ एंजाइम को रिलीज करता है, जो हमारे मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने और वजन कम करने में मदद कर सकता है।


3) फाइटोकेमिकल से भरपूर 

 बादाम में सबसे ज्यादा फाइटोकेमिकल  होते हैं जोकि शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। फाइटोकेमिकल शरीर को वायरस, बैक्टीरिया, फन्जाइ इन्फेक्शन से बचाते हैं। फाइटोकेमिकल शरीर में कैंसर सेल्स पैदा नहीं होने देते, हार्मोन संतुलन करते है।



4) बालों के लिए फायदेमंद 

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो आपको अपने बालों की देखभाल के रूटीन में बादाम को शामिल करना चाहिए। आप बादाम का दूध लगाएं। दरअसल, बादाम में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी12, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व न केवल बालों को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि रोम छिद्रों को भी पोषण देते हैं। इसके साथ ही बादाम में अच्छी मात्रा में बायोटिन भी होता है, जो कमजोर बालों को रिपेयर करने और उन्हें मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।


5) कफ निकालने के लिए बादाम का प्रयोग 

खांसी एक बहुत ही आम परेशानी है। मौसम में बदलाव होने, या अन्य कई कारणों से लोगों को बराबर खांसी हो जाती है। अगर आप भी खांसी से परेशानी रहते हैं, तो बादाम के तेल का प्रयोग करें। इससे खांसी में आराम मिलता है।(आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान)


6) घाव और फोड़े को ठीक करने के लिए बादाम का प्रयोग 

बच्चे हों या बड़े, सभी को फोड़े होते हैं। ऐसे में बादाम के बीजों को पीस लें। इसका घाव पर लेप करें। इससे घाव तथा फोड़ों में लाभ होता है। 


7) रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी)को बढ़ाने में मदद 

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आप भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं. भीगे हुए बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।


8) त्वचा के लिए फायदेमंद

बादाम में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिससे ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है।रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बादाम का सेवन बहुत प्रसिद्ध माना जाता है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बादाम स्वस्थ वसा छोड़ते हैं।बादाम में विटामिन ए और ई मिलते हैं जिससे त्वचा पर एक तरह का ग्लो नजर आता है। रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप खाने के साथ बादाम का तेल भी त्वचा पर लगा सकते हैं। नियमित रूप से खाली पेट बादाम खाना आपके चेहरे पर चमक बढ़ा सकता है


9) पाचन शक्ति को बढ़ाने में फायदेमंद 

बादाम एंटीऑक्सिडेंट का एक रिच सोर्स है और जब हम उन्हें भिगोते हैं, तो इनका लाभ कई गुना बढ़ जाता है। भीगे बादाम खाने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।


10) जिम जाने वाले और स्पोर्ट्समैन के लिए फायदेमंद 

 बादाम में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।जो मसल्स बनाने, मसल्स की मरम्मत करने में मदद करता है। यह बादाम जिम जाने से पहले और जिम से आने के बाद  खाने के लिए अच्छा आहार है।यह जिम जाने वाले और स्पोर्ट्समैन के लिए काफी फायदेमंद होता है 


11) याददाश्त तेज करने में फायदेमंद 

ये सभी जानते हैं कि भिगोए हुए बादाम रोजाना सुबह खाने से याददाश्त तेज हो सकती है। बादाम प्रोटीन से भरपूर होता है जो ब्रेन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई दिमाग को तेज करते हैं। जिन लोगों की याददाश्त कमजोर होती है या उन्हें कुछ भी याद रखने में परेशानी होती है, ऐसे लोगों को अपनी डाइट में बादाम को जरूर शामिल करना चाहिए।


12) आँखों के लिए फायदेमंद 

 बादाम में विटामिन A होता है जोकि आँखों को कई रोग से बचाता है और आँखों की रोशनी तेज करता है।


13) पेट के लिए फायदेमंद 

इस बादाम में विटामिन B है जोकि पेट और पाचन की समस्याओं जैसे कब्ज में फायदेमंद है। यह पाचन सही रखने में मददगार है। गुरबंदी बादाम पेट के कैंसर से बचाता है।


बादाम
(आइए जानते हैं बादाम के उपयोग, फायदे और नुकसान)


अधिक मात्रा में बादाम खाने के नुकसान 

बादाम गर्म तासीर का फल है और फाइबर का प्रचुर स्त्रोत है।बादाम को भिगोकर ही खाना चाहिए और वो भी सीमित मात्रा में। कुछ लोगों को इसकी अधिक मात्रा या कुछ अन्य कारण से बादाम के नुकसान हो सकते हैं 


  • बादाम  के अधिक मात्रा में सेवन से पेट में गैस, बदहजमी, दस्त, कब्ज आदि समस्याएं हो सकती है।
  • किडनी रोग से ग्रसित रोगियों के लिए भी अधिक बादाम का सेवन नुक्सान कर सकती है।
  • किडनी रोग से ग्रसित रोगियों के लिए भी अधिक बादाम का सेवन नुक्सान कर सकती है। 
  • बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं। बादाम और उनके फाइबर के अधिक सेवन से होने वाले अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण सूजन, गैस, पेट में ऐंठन और दस्त हैं।
  • अखरोट और काजू के बाद अमेरिका में बादाम से सबसे ज्यादा ट्री नट एलर्जी होती है। बादाम में मौजूद प्रोटीन अमांडिन को एलर्जेन के रूप में पहचाना गया है।
  •  बादाम कुछ व्यक्तियों में ओरल एलर्जी सिंड्रोम पैदा कर सकता है। लक्षणों में मुंह में खुजली, गले में खराश और जीभ, मुंह और होंठों में सूजन शामिल हैं।
  •  कड़वे बादाम खाने से शरीर में साइनाइड विषाक्तता हो सकती है|
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।blogcryfe इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Post a Comment

0 Comments