
आइए जानते हैं पिस्ता केउपयोग , फायदे और नुकसान
परिचय
विषयसूची
- पिस्ता क्या है?
- भारत में पिस्ता की किस्में और उत्पादन
- पिस्ता का उपयोग
- पिस्ता के सेवन का समय,तासीर और मात्रा
- पिस्ता में मौजूदा औषधि गुण
- पिस्ता खाने के फायदे
- स्मरण शक्ति बेहतर करने के लिए उपयोगी सूखे मेवे
- बादाम-पिस्ता क्रीम बनाने के लिए सामग्री
- ज्याद पिस्ता खाने के नुकसान
पिस्ता क्या है?
पिस्ता एक ड्राई फ्रूट है |पिस्ता की खेती उसके भीतर पाए जाने वाले फली के लिए की जाती है जिसे खाया जाता है। इसके पेड़ छोटे से लेकर मध्यम आकार के होते हैं। वृक्ष के मुख्य तने से शाखाएं निकलती हैं जो तेजी से बढ़ती है| इसकी लंबाई जंगली क्षेत्रों में 20 फीट और खेती वाले क्षेत्रों में 10 फीट तक बढ़ती है।। इसके फल 10-20 मिमी लंबे और 6-12 मिमी व्यास के होते हैं। पिस्ता के फल का छिलका हल्के पीले से गहरे पीले रंग का होता है पिस्ता के फल का बाहरी छिलका निकालकर उसका पीला भाग खाने में प्रयोग किया जाता है, उसे गिरी कहते हैं। गिरी पर लाल रंग का महीन छिलका होता है। अधिकांश देशों में उपजाया जाने वाला पिस्ता काजू परिवार का ही एक सदस्य है।पिस्ता का पेड़ नट के उत्पादन के लिए काफी लंबा समय लेता है। पौधारोपन के 12 साल के बाद से पर्याप्त फल देना शुरू कर देते हैं।हिंदी, गुजराती, पंजाबी, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, उड़िया, असमी और बंगाली सभी जगहों में इसे पिस्ता कहते हैं।(आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)

भारत में पिस्ता की किस्में और उत्पादन
जम्मू-कश्मीर इलाके में पैदा की जाने वाली केरमन, पीटर, चिकू, रेड अलेप्पो और जॉली जैसी कुछ प्रमुख किस्में हैं।
भारत में पिस्ता का उच्च उत्पादन जम्मू और कश्मीर में होता है। पिस्ता मुख्य रूप से मध्य एशिया और मध्य पूर्व देश से उत्पन्न होता है। पिस्ता नट्स का उपयोग आइसक्रीम की सजावट या अन्य खाद्य पदार्थों के लिए किया गया है। भारत में, पिस्ता उत्पादन क्षेत्र कन्नड़, तमिल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और कश्मीर हैं।(आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)
पिस्ता का उपयोग
आमतौर पर लोग पिस्ता को डाइट के तौर पर खाते हैं। डाइटिंग करने वाले लोग भी पिस्ता का सेवन करते हैं। पिस्ता एक ड्राई फ्रूट है, जिसे रोजाना खाया जा सकता है।(आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)
- पिस्ता को उनके सामान्य रूप में खाया जा सकता है।
- पिस्ता का इस्तेमाल आप खीर जैसे मीठे व्यंजन बनाने के लिए भी कर सकते हैं.
- पिस्ता को आप दूध में डालकर पी सकते हैं।
- पिस्ते को भून कर सेवन किया जा सकता है।
- आप पिस्ते को रात भर भिगो कर रख सकते हैं और सुबह इन्हें खा सकते हैं।
- पिस्ते का इस्तेमाल कुकीज और केक बनाते वक्त किया जा सकता है.
- घर में बनी मिठाइयों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- पिस्ता कतरन आइस क्रीम के ऊपर डालकर इसका मजा ले सकते है।

पिस्ता के सेवन का समय,तासीर और मात्रा
यहां हम बता रहे हैं कि पिस्ता कब खाना चाहिए ,पिस्ते की तासीर और पिस्ता कितना खाना चाहिए। जिनकी चर्चा नीचे की गई है।
पिस्ता के सेवन का समय,
पिस्ते का सेवन सुबह के समय भी किया जा सकता है। शाम के नाश्ते में पिस्ता से बनी मिठाई और केक ले सकते हैं। रात को सोने से पहले दूध में पिस्ते का सेवन कर सकते हैं। पिस्ता से बनी मिठाई लंच और डिनर के बाद ली जा सकती है।(आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)
पिस्ता की तासीर
पिस्ते के तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना चाहिए। पिस्ता खाने से शरीर स्वस्थ रहता है क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-सी, जिंक, कॉपर, आयरन और कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह रोग- प्रतिरोधक क्षमता को तो अच्छा रखता है, साथ ही अन्य बीमारियों को भी हमसे दूर रखता है
पिस्ता के सेवन की मात्रा
रोजाना 35 से 45 ग्राम पिस्ते का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता है। साथ ही शरीर के वजन और स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। हालांकि, हर किसी की आहार क्षमता एक जैसी नहीं होती है, इसलिए रोजाना कितना पिस्ता खाना चाहिए या नहीं, इस बारे में आप आहार विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं(आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)
पिस्ता में मौजूदा औषधि गुण
आयुर्वेद के अनुसार पिस्ता कफ-पित्त-वर्धक, वात दोष को दूर करने वाला, शक्ति देने वाला माना गया है। पिस्ता में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, अमीनो एसिड, विटामिन-ए, के, सी, बी-6, डी और ई, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो न सिर्फ सूजन कम करने,आंखों के लिए ,मुंह की दुर्गंध, में फायदेमंद होता है, बल्कि कमजोरी दूर करने के साथ याददाश्त तेज करने में भी मदद करता है। इसके फल का उपयोग पौष्टिक व्यंजन बनाने और औषधि के रूप में किया जाता है। इसके फलों के छिलके का उपयोग औषधि में भी किया जाता है। (आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)

पिस्ता खाने के फायदे
पिस्ता खाने के फायदे कई सारे है जिनके बारे में ज्यादातर लोगो को पता नहीं होता है यहां हम पिस्ता खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बता रहे है इन्हे जानकर आप पिस्ते को अपने आहार में शामिल करने से रोक नहीं(आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)
1) इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद है पिस्ता
सर्दियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कमजोर हो सकती है। ऐसे में आप जल्दी ही बीमारी या संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता ( इम्युनिटी) मजबूत करके खुद को बीमारियों से बचाना चाहते हैं, तो पिस्ता में मौजूद टोकोफेरॉल आपकी मदद करेगा। अगर आप भी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता ( इम्युनिटी) बढ़ानाचाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2) उच्च रक्तचाप को कम करने में फायदेमंद है पिस्ता
पिस्ता में पोटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर तीनो मौजूद होते हैं जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा यह अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, जो उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को कम करने में मददगार है। (आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)
3) सूजन कम करने में फायदेमंद है पिस्ता
पिस्ते में एंटी इन्फ्लामेटरी गुण होता है। जो शरीर में होने वाला किसी भी तरह की सूजन को कम करने का काम करता है। ये सूजन कभी-कभी मांसपेशियों के टूटने या फिर किसी चोट लगने के कारण भी हो सकती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पिस्ते को दूध के साथ उबालकर लिया जा सकता है। इससे आपको बहुत फ़ायदा होगा ।
4) हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में फायदेमंद है पिस्ता
पिश्ते में कॉपर होने के कारण यह भोजन में मौजूद आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इससे खून की कमी यानि एनीमिया नामक रोग के समय फायदा मिलता है।पिस्ता में विटामिन बी-6 भरपूरमात्रा में होता है ।हर रोज पिस्ता का सेवन करने से हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद मिलती है। इसका विटामिन B 6 रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में मददगार होता है। इसके कारण हीमोग्लोबिन बढ़ सकता है।
(आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)
5) बच्चों का दिमाग तेज करने में फायदेमंद है पिस्ता
बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने के कई फायदे हैं। लेकिन आज हम बात सिर्फ एक ही ड्राई फ्रूट की कर रहे हैं और वो है पिस्ता। पिस्ता स्वस्थ वसा, फाइबर और जिंक का एक उत्कृष्ट स्रोत है। ये बच्चे के मस्तिष्क के विकास,पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाने में बड़े ही कारगर तरीके से काम करता है। साथ ही इसका आयरन बच्चों में खून बढ़ाने में तेजी से मदद करता है।पिस्ता खाने से दिमाग तेज होता है और आपकी सोचने की शक्ति तेज होती है।इसलिए सर्दियों में रोजाना खुद भी पिस्ता खाएं और अपने बच्चों को नियमित रूप से पिस्ता जरूर खिलाएं।
6) कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखने में फायदेमंद है पिस्ता
सर्दियों का मौसम हार्ट के मरीजों के लिए परेशानियां लेकर आता है, लेकिन पिस्ता के सेवन से हार्ट के मरीजों को लाभ होता है, क्योंकि पिस्ता खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर की वजह से हृदय रोग होता है| कोलंबिया विश्वविद्यालय में सर्जरी के प्रोफेसर और “डॉ ओज़ शो” के लिए छह बार एमी पुरस्कार विजेता डॉ. मेहमेट ओज़ का दावा है कि पिस्ता में स्वस्थ फैट काफी मात्रा में होता हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर नियंत्रण रखने में मदद करता है|
7) त्वचा के लिए फायदेमंद है पिस्ता
पिस्ता सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।पिस्ता में मौजूद एंटी-ऑक्सीजन, एंटी-एजिंग और विटामिन ई की गुण त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। पिस्ता खाने से आप लंबे समय तक जवान नजर आते हैं. जी हां, पिस्ता चेहरे की त्वचा पर दिखने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम करता है। साथ ही यह फ्री-रेडिकल डैमेज को कम कर त्वचा को सुरक्षित और स्वस्थ रखता है। पिस्ते का सेवन करने से त्वचा में एंटीऑक्सीडेंट के फायदे आते हैं। और त्वचा को ताज़ा और युवा बनाए रखते हैं।
8) हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट पिस्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पिस्ता में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन भारी मात्रा में पाया जाता है।क्योंकि पिस्ते में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों के दर्द को भी दूर करने में मदद करता है। अगर आप भी अपनी हड्डी मजबूत करना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
9) आंखों के लिए फायदेमंद है पिस्ता
पिस्ता खाना आपकी आंखो की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है कई गुणों से भरपूर पिस्ता में ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाएं जाते हैं। पिस्ता का यह गुण आपको फ्री रेडिक्ल्स से बचाता है। ऐसे में नियमित रूप से पिस्ता खाने से आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है।(आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)

10) बालों के लिए फायदेमंद है पिस्ता
पिस्ता बालों के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। कई बार पोषण की कमी से बालों की समस्या हो सकती है जैसे बाल झड़ना या उम्र से पहले ही बाल का सफेद होना, इन सब समस्याओं से दूर रहने के लिए पिस्ता का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें कई सारी पोषक तत्व पाए जाते हैं।बालों को झड़ने से बचाने के लिए पिस्ता लाभकारी है। आप चाहें तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर लें, या फिर इसका पेस्ट बनाकर मास्क की तरह बालों में लगाएं।
11) मुंह से दुर्गंध आने की समस्या में फायदेमंद है पिस्ता
पिस्ता खाने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या ठीक होती है।अक्सर खान-पान में गलती होने पर पेट में गड़बड़ी हो जाती है, और उसके कारण मुंह से बदबू आने लगती है। कभी-कभी मसूड़ों की बीमारी के कारण भी ऐसी समस्या होती है। अगर मसूड़े रोगग्रस्त हैं तो पिस्ते की गिरी को चबायें। इससे मुंह से दुर्गंध आने की परेशानी ठीक होती है।
12) पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है पिस्ता
पिस्ता में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होने के कारण यह आंतो की सफाई करके पाचन में मदद करता है। इसमें कॉपर की भरपूर मात्रा होती है। कॉपर मेटाबोलिज्म और लाल रक्त कण बनने के लिए जरुरी होता है। इस तरह यह शरीर की ताकत बनाये रखने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है।अगर आप भी अपनी पाचन शक्ति बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं
13) वजन कम करने में मदद
सर्दियों के मौसम में वजन बहुत जल्दी बढ़ने लगता है, लेकिन अगर आप पिस्ता को अपनी डाइट में शामिल करते है, तो वजन को आसानी से नियंत्रण में रखा जा सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि पिस्ता वजन घटाने में मदद करता है। पिस्ता में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं।इसे आसानी से पचाया जा सकता है। साथ ही पेट भी काफी देर तक भरा हुआ रहता है। ऐसे में आपको भूख भी कम लगेगी और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। यह आपके शरीर में हो रही पोषक तत्वों की कमी को भी दूर करता है और आपको एनर्जेटिक बनाता है।(आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)
14) एंटीऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा
एंटीऑक्सिडेंट आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। ये सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कॉर्नेल विश्वविद्यालय की एक स्टडी और जर्नल न्यूट्रिएंट्स में बताया गया है कि पिस्ता में बहुत अधिक एंटीऑक्सीडेंट क्षमता होती है, जो ब्लूबेरी ,चेरी, चुकंदर और रेड वाइनऔर अनार जैसे फूड प्रोडक्ट्स के मुकाबले सबसे अधिक है। इस स्टडी का उद्देश्य पिस्ता की एंटीऑक्सीडेंट "क्षमता" के स्तर को मापना
15) ब्लड में शुगर के लेवल को घटाता है पिस्ता
एक अध्ययन के अनुसार इसका नियमित सेवन शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को नियंत्रित कर ब्लड में शुगर के लेवल को घटाता है।टोरंटो यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक “पिस्ता को कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद पदार्थ जैसे व्हाइट ब्रेड के साथ खाने से शरीर में कार्बोहाइट्रेड की अधिक मात्रा नहीं पहुंचती है। जिसके कारण खून में शर्करा का स्तर नहीं बढ़ पाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार भारत जैसे देश जहां वर्ष 2025 तक डायबिटीज के मरीजों के आठ करोड़ तक के आंकड़े को पार करने की आशंका है। ऐसी स्थिति में पिस्ता का सेवन डायबिटीज के मरीजों की संख्या को नियंत्रित कर सकता है।
16) याददाश्त को बढ़ाने में फायदेमंद है पिस्ता
आजकल भूलने की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है शुरुआती समय पर हम इसे सामान्य मानकर टाल देते हैं, लेकिन आगे जाकर यही समस्या गंभीर हो सकती है ऐसे में पिस्ता का सेवन लाभकारी हो सकता है पिस्ता में ऐसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो याददाश्त को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। इसके साथ यह मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। पिस्ता खाने से दिमाग को ताकत मिलती है और स्मरण शक्ति बेहतर होती है।(आइए जानते हैं पिस्ता के फायदे, उपयोग और नुकसान)
स्मरण शक्ति बेहतर करने के लिए उपयोगी सूखे मेवे
स्मरण शक्ति बेहतर करने के लिए पिस्ता की गिरी(100 ग्राम), पक्के हुए नारियल की गिरी (100 ग्राम), बादाम(100 ग्राम), शक्कर या धागे वाली मिश्री(100 ग्राम)तथा घी(100 ग्राम)को समान मात्रा में ले ले। इन्हें बारिक पीस ले और सभी को मिला लें।एक गिलास गाय के दूध के साथ इस मिश्रण का 2-5 ग्राम मात्रा में सेवन करे।इससे लाभ मिलता है।

बादाम-पिस्ता क्रीम बनाने के लिए सामग्री
- बादाम- 5-10
- गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच
- एलोवेरा जैल- 1 बड़ा चम्मच
- बादाम का तेल- 1/2 छोटा चम्मच
- बादाम के बराबर मात्रा में पिस्ता
बनाने और लगाने का तरीका
बादाम-पिस्ता क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले दोनों चीजों को 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें |अब इनके छिलकों को उतारकर इनका पेस्ट बनाने के लिए मिक्सी में पीस लें |अब इस पेस्ट में गुलाबजल और बादाम का तेल मिलाएं |इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इन्हें किसी कंटेनर में स्टोर कर लें |अब इस क्रीम को हर रात सोने से पहले चेहरे पर लगाएं | इससे आपको एक हफ्ते में ही असर दिखना शुरू हो जाएगा |
ज्याद पिस्ता खाने के नुकसान
आइए जानते हैं इस लेख में पिस्ता को ज्यादा मात्रा में खाने से आपको क्या-क्या परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- पिस्ता को अधिक मात्रा में खा लिया जाये तो पेट दर्द , गैस ,दस्त ,पेट में ऐंठन ,घबराहट और भूख कम होने की सम्भावना रहती है |
- पिस्ता का सेवन मधुमेह के इलाज में मदद कर सकता है लेकिन इसके अधिक मात्रा में सेवन से लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है ।
- इसके ज्यादा सेवन से किडनी की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जो आपकी किडनी की सेहत को प्रभावित करती है।
- किसी को इससे एलर्जी हो तो साइड इफ़ेक्ट दिख सकता है | जैसे खांसी, चकत्ता , चेहरे में सूजन |
- जो लोग ब्लड प्रेशर के पेशेंट हैं उनका तो खास तौर पर नमकीन पिस्ता का सेवन करने से बचना चाहिए ,क्योंकि उसमें सोडियम का मात्रा अधिक होता है |
- प्रतिदिन अधिक मात्रा में खाया जाये तो यह संभव है कि यह वजन भी बढ़ा दे ।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।blogcryfe इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
0 Comments