Who wants to enjoy the benefits of jaggery and their disadvantages (हिंदी में)

गन्ने के रस का गुड़


कौन गुड़ के लाभ और उनके नुकसान का आनंद लेना चाहता है

  • गुड़ कितने प्रकार का होता हैं 
  • गुड़ का उपयोग 
  •  गुड़ खाने के यह 24 बेहतरीन लाभ
  • गुड़ में मिलावट कैसे पता करें
  • गुड़ कब नहीं खाना चाहिए?

गुड़ को एक प्राकृतिक मिठाई के रूप में जाना जाता हैं गुड़ को इंग्लिश में jaggery कहा जाता हैं इसलिए jaggery in hindi के क्या फायदे होते हैं गुड़ हमारे सेहत के लिए कितना लाभदायक होता हैं गुड़ कितने स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरा हुआ होता हैं.

इसके बारे में भी जानना जरूरी हैं.गुड़ एक खाने वाला मीठा ही नहीं हैं बल्कि यह अनेक गुणों और पोषक तत्वों से भरा हुआ एक खजाना भी कहा जा सकता हैं.आजकल ज्यादातर लोग चीनी का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें गुड़ का गुण गुड़ का फायदा पता नहीं चल पाता हैं तो गुड़ के फायदे के बारे में गुड़ कितने प्रकार से बनाए जाते है

गुड़ कितने प्रकार का होता हैं 

वैसे तो गुड़ गुणों का खान हैं इसमें कई तरह के विटामिंस आयरन मिनरल्स पाए जाते हैं इसीलिए गुड़ को प्राकृतिक मिठाई भी कहा जाता हैं लेकिन गुड़ कई प्रकार के होते हैं कई प्रकार से गुड़ बनाए जाते हैं

1. गन्ने के रस का गुड़

गन्ने के रस का गुड़
सबसे ज्यादा प्रचलित और सबसे ज्यादा गन्ने के रस से गुड़ तैयार किया जाता हैंऔर इसी का ज्यादातर इस्तेमाल
भी किया जाता हैंगन्ने के रस को उबालकर के जब तक कि वह गाढा नहीं हो जाता हैं तब तक उबाला जाता हैंउसके बाद बनाया जाता हैं यह गुड़ बहुत ही फायदेमंद होता हैं और बहुत ही मीठा भी होता हैं पूरे भारत में गन्ने के रस से बना हुआ गुड़ ज्यादातर पाया जाता हैं

खजूर का गुड़
2. खजूर का गुड़


खजूर फल तो सभी जानते हैं क्योंकि शरीर के लिए खजूर बहुत ही फायदेमंद होता हैं खजूर के रस को भी उबालकर गुड़ बनाया जाता हैं इसको ज्यादातर पश्चिम बंगाल में तैयार किया जाता हैं


3. नारियल का गुड़

नारियल का गुड़
नारियल के रस को भी उबालकर गुण तैयार किया जाता हैं यह हल्का पीला सफेद रंग का होता हैंगुड़ कई तरह से बनते हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रचलित और ज्यादा इस्तेमाल गन्ने का रस से बना गुड़ ही किया जाता हैंक्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मिलता हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंटस बहुत ही ज्यादा रहता हैं माइग्रेन की बीमारी को दूर करता हैं यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक होता हैं




गुड़ का उपयोग 

गुड़ को कई तरह से खाने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है, जो इस प्रकार है :

कैसे खाएं :

  • गुड़ को सीधे खाया जा सकता है।
  • गुड़ को रोटी के साथ खाया जा सकता है।
  • इसे चाय में चीनी की जगह मिलाया जा सकता है।
  • गुड़ और तिल को मिलाकर लड्डू बनाया जा सकता है।
  • इसे हलवा बनाने में उपयोग किया जा सकता है।
  • गुड़ से स्वादिष्ट गुलगुले भी बनाए जा सकते हैं।
  • कई लाेग गुड़ की बनी चिक्की भी स्वाद से खाते हैं।
  • गुड़ का खीर बहुत ही लोगों को बहुत पसंद होता हैं

कब खाएं :

  • सुबह और शाम गुड़ की चाय पी सकते हैं।
  • दोपहर और रात को खाना खाने के बाद थोड़ा-सा गुड़ खाया जा सकता है।

कितना खाएं : 

फिलहाल ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि प्रतिदिन कितना गुड़ खाना चाहिए। फिर भी 10-15 ग्राम गुड़ का सेवन आहार विशेषज्ञ की सलाह पर किया जा सकता है।


अब जानि‍ए गुड़ खाने के यह 24 बेहतरीन लाभ 

1 *पेट की समस्या 

 जी हां गुड़ पेट की समस्याओं से निपटने के एक बेहद आसान और फायदेमंद उपाय है। यह पेट में गैस बनना और पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को हल करने में बेहद लाभदायक है। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन पाचन में सहयोग करता है।

2 *सर्दी होने पर 

 सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा। इसके लिए दूध या चाय में गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है, और आप इसका काढ़ा भी बनाकर ले सकते हैं।

3 * गले की खराश और जलन से राहत

 गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर, इसे गुनगुना खाने से गले की खराश और जलन गले की खराश और जलन से राहत मिलती है। इससे आवाज भी काफी बेहतर हो जाती है।

4* जोड़ों के दर्द में आराम

 जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर गुड़ का अदरक के साथ प्रयोग काफी लाभदायक सिद्ध होता है। प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

5 *त्वचा की सफाई में मदद

  त्वचा की सेहत के लिए भी गुड़ आपके लिए बहुत काम की चीज है। जी हां गुड़ रक्त से हानिकारक टॉक्स‍िन्स को बाहर कर, त्वचा की सफाई में मदद करता है, और रक्त संचार भी बेहतर करता है।

6*त्वचा में चमक

 प्रतिदिन थोड़ा सा गुड़ खाने से मुंहासों की समस्या नहीं होती और त्वचा में चमक आती है। यह आपकी त्वचा की समस्याओं को आंतरिक रूप से ठीक करने में मदद करता है।

7* शरीर में आयरन की कमी

 शरीर में आयरन की कमी  होने पर गुड़ आपकी काफी मदद कर सकता है। गुड़ आयरन का एक अच्छा और सुलभ स्रोत है। एनिमिया के रोगियों के लिए भी गुड़ बेहद फायदेमंद होता है।

8*थकान या कमजोरी

 अगर आप बहुत अधि‍क थकान या कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तब भी गुड़ आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि यह आपके शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ा देता है, और आपको थकान महसूस नहीं होती।

9*अस्थमा होने पर फायदेमंद

  शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में गुड़ सहायक होता है। इसमें एंटी एलर्जिक तत्व होते हैं, इसलिए अस्थमा होने पर भी मरीज़ों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। अस्थमा के इलाज में गुड़ काफी लाभदायक होता है। गुड़ और काले तिल के लड्डू बनाकर खाने से सर्दी में अस्थमा की समस्या नहीं होती और शरीर में आवश्यक गर्मी बनी रहती है।

10 * पेट में गैस

 पेट में गैस बनने की समस्या होने पर प्रतिदिन एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से पेट में ठंडक होती है, और गैस भी नहीं बनती।

11 *पाचन बेहतर होता है

प्रतिदिन दोपहर व रात के खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ मुंह में रखकर चूसने से पाचन भी बेहतर होता है, और गैस भी नहीं बनती

12* रक्त की सफाई 

 गुड़ शरीर में रक्त की सफाई कर मेटाबॉलिज्म रेट को भी नियंत्रित करता है। इसकें अलावा गुड़ गले और फेफड़ों के संक्रमण के इलाज में फायदेमंद होता है।

13*पाचनतंत्र में सुधार

वैसे तो गुड़ को गर्म तासीर का माना जाता है, लेकिन इसके पानी के साथ घोलकर पीने से यह शरीर में ठंडक प्रदान करता है, और गर्मी को नियंत्रित करता है। खजूर का गुड़ के फायदे खजूर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है क्योंकि यह घुलनशील और अघुलनशील फायबर से भरपूर होता है साथ ही साथ इसमें अमीनो एसीड भी पाया जाता है। खजूर को रातभर पानी में गलाकर इस पानी के साथ पीने से पाचनतंत्र में निश्चित तौर पर सुधार आता है।

14* सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा

इसके अलावा सांस संबंधी रोगों के लिए पांच ग्राम गुड़ को समान मात्रा में सरसों के तेल में मिलाकर खाने से सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

15 *गला बैठ जानेपर

गला बैठ जाने और आवाज जकड़ जाने की स्थि‍ति में पके हुए चावल में गुड़ मिलाकर खाने से बैठा हुआ गला ठीक होता है एवं आवाज भी खुल जाती है।

16* कान में दर्द होने पर

 कान में दर्द होने पर भी गुड़ काफी लाभदायक होता है। गुड़ को घी के साथ मिलाकर खाने से कान में होने वाले दर्द की समस्या ये निजात मिलती है।

17*पीलिया हो जाने पर

पीलिया हो जाने पर पांच ग्राम सोंठ में दस ग्राम गुड़ मिलाकर एक साथ खाने से काफी लाभ मिलता है।

18*मासिकधर्म की समस्याओं में राहत 

महिलाओं को मासिकधर्म की समस्याओं में राहत देने के लिए भी गुड़ काफी फायदेमंद है। उन दिनों में गुड़ का सेवन करने से हर तरह की तकलीफ में राहत मिलेगी।

19*स्मरण शक्ति बढ़ाने में भी गुड़ बहुत फायदेमंद है 

स्मरण शक्ति बढ़ाने में भी गुड़ बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से याददाश्त बढ़ती है और दिमाग कमजोर नहीं होता।

20* पाचनक्रिया दुरूस्त

अगर आपको कम भूख लगती है,तो आपकी इस समस्या का इलाज गुड़ के पास है। गुड़ खाने से आपकी भूख खुलेगी, और पाचनक्रिया दुरूस्त होगी।

21*माइग्रेन की समस्या

 गु़ड़ एक अच्छा मूड बूस्ट है, यह आपके मूड को खुशनुमा बनाने में मदद करता है। इसके अलावा माइग्रेन की समस्या में भी गुड़ फायदा पहुंचाता है। प्रतिदिन गुड़ का सेवन करने से लाभ होता है।

22*खट्टी डकारें आने या पेट की समस्या

खट्टी डकारें आने या पेट की अन्य समस्या में गुड़ में काला नमक मिलाकर चाटने से लाभ होता है। इसके अलावा यह तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने में काफी सहायक होता है।

23* वजन कम करने के लिए

 वजन कम करने के लिए भी गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है। शरीर में जल के अवधारण को कम करके शरीर के वजन को नियंत्रित करता है।

24* गर्मी को नियंत्रित करता है

 वैसे तो गुड़ को गर्म मासीर का माना जाता है, लेकिन इसके पानी के साथ घोलकर पीने से यह शरीर में ठंडक प्रदान करता है, और गर्मी को नियंत्रित करता है।

गुड़ में मिलावट कैसे पता करें

बाजार में कई तरह के गुड़ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर गुड़ शुद्ध नहीं होता ? गुड़ में कई तरह की मिलावट की जाती है। जिसको खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां होने का डर बना रहता है। गुड़ में मिलावट का पता करने के लिए उसके रंग पर गौर करें। अगर अगर गुड़ का रंग सफेद, हल्का पीला या कुछ लाल नजर आए, तो इसका मतलब है कि गुड़ में मिलावट की गई है। वहीं असली गुड़ का रंग भूरा होता है। गुड़ लेने से पहले इसके रंग को अवश्य देखें। रंग से पहचान करके आप इसके असली और नकली होने की पहचान कर सकते हैं।



गुड़ कब नहीं खाना चाहिए?

गुड़ सेहत के लिए वरदान होता है। लेकिन अगर इसे सही समय पर खाया जाए। एक द‍िन में 50 से 60 ग्राम गुड़ खाया जा सकता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो गुड़ खाने से बचना चाहिए। खून की कमी को दूर करने के लिए लगातार दो से तीन महीने गुड़ का सेवन करना चाह‍िए। गुड़ हीमोग्लोबीन बढ़ाने में मदद करता है। क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं गुण में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं गुड़ आयुर्वेदिक दवा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं लेकिन यही जब ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगेगा तो कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं.

  • पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए गुड़ का सेवन किया जाता हैं यही अगर ज्यादा कोई खाने लगेगा तो उसको परेशानी हो जाती हैं जैसे कि नाक से खून आने लगता हैं.
  • jaggery का ज्यादा सेवन करने से शरीर में वजन बढ़ने लगता हैं क्योंकि कई लोग शरीर में वजन की समस्या कम करने के लिए ज्यादा गुड़ का इस्तेमाल करने लगते हैं लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करने से वह हानिकारक भी हो जाता हैं.
  • वैसे तो दिनभर में गुड़ को कभी भी खाया जा सकता है लेकिन सोने से पहले गुड़ के सेवन करने से बचना चाहिए। रात को गुड़ के सेवन से दांत संबंधी दिक्कतें, शरीर में सूजन और दस्त की समस्या भी हो सकती है। गुड़ का फायदा तभी होता है, जब इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

नोट- चूंकि यह घरेलू उपचार है इसलिए यह अपना असर धीरे-धीरे दिखलायेगा। इस का सेवन करने के पहले डॉक्टर से सलाह ले।


इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments